गर्मी और बारिश के बीच दिल्ली NCR के मौसम को लेकर फिर बड़ा अपडेट समाने आया है मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, मॉनसून आने के बाद पहली बार राजधानी के अधिकतर इलाकों में बारिश दर्ज की गई, हालांकि यह सभी जगह समान नहीं रही। नजफगढ़ में सबसे ज्यादा 95.5 एमएम बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर बारिश 10 एमएम से भी कम रही। धूप की वजह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हुई बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई, जिससे दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा।कई इलाकों में भी रिमझिम बारिश होती रही। हालांकि इसके बाद चटख धूप निकल आई और उमस ने लोगों को फिर फिर से बेहाल कर दिया। हीट इंडेक्स 40.4 डिग्री तक पहुंच गया।
दुसरी तरफ जैसे-जैसे रात हुई, नमी फिर से बढ़ गई और राजधानी में उमस लौट आई मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज और कल रात के समय मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश फिर कमजोर पड़ने की संभावना है।दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है, जिसकी वजह से आज भी मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। 9 जुलाई को भी मध्यम बारिश की संभावना है। उस दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रह सकता है। 11 से 13 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम 24 से 27 डियी रह सकता है।