दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। कुछ इलाकों में हल्की फुहारों की संभावना बनी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल नहीं बरसे।