फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: घर में नौकर ने की ह*त्या मां-बेटे की दर्दनाक मौ*त! Amar Ujala | Lagpatnagar

Thu, 03 Jul 2025 01:19 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

दिल्ली से भरोसे के कत्ल का मामला सामने आया है लाजपत नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां देर रात एक घर के अंदर मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय महिला और उनके 14 साल के बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो कमरा अंदर से लॉक था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर जो मंजर सामने आया, उसने सबको झकझोर कर रख दिया। दक्षिण पूर्व जिले के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर नौकर मुकेश को मालकिन रुचिका ने डांट दिया तो मुकेश इतना आग बबूला हो गया कि उसने रुचिका सेवानी (42) और उसके बेटे कृष (14) की हत्या कर दी।  आरोपी ने दोनों की हत्या गला काटकर की है। रुचिका का शव बेडरूम में बेड के नीचे पड़ा मिला ,जबकि हर्ष का शव बाथरूम में मिला। रुचिका के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लाजपत नगर-1 इलाके में एक महिला रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) के शव उनके घर से बरामद हुए। संदिग्ध घरेलू सहायक को पकड़ लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, घरेलू सहायक ने खुलासा किया है कि रुचिका ने उसे डांटा था, और इसी वजह से उसने उनकी हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।डीसीपी साउथ ईस्ट, हेमंत तिवारी ने बताया कि बुधवार रात 9.43 बजे रुचिका के पति कुलदीप (44) ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि उनकी पत्नी और बेटा उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। दरवाजा बंद है और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जबरन गेट खोला गया। घर के अंदर रूचिका और उसके बेटे की लाश मिली।रूचिका अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती थी। वहीं, उनका बेटा कृष कक्षा 10वीं का छात्र था। मुख्य आरोपी मुकेश ( 24) जो अमर कॉलोनी में रहता है। वह गारमेंट की दुकान पर ड्राइवर/शॉप-हेल्पर का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें