बीजेपी दिल्ली में मतदाताओं के नाम हटा रही है. मैंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा कि ये लोग रोहिंग्या हैं या बांग्लादेशी. क्योंकि उन्होंने कहा कि वे रोहिंग्या, बांग्लादेशी, पूर्वांचलियों के नाम हटा रहे हैं...जब मैंने उन्हें पकड़ा तो बीजेपी भड़क गई. उन्होंने मुझे सबक सिखाने के लिए दिल्ली में नाम हटाने का अभियान शुरू किया क्योंकि मैं पूर्वांचल के लोगों के लिए बोलता हूं।' नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मेरी पत्नी अनीता सिंह का नाम हटाने के लिए उन्होंने आवेदन दिया. मेरी पत्नी अनिता सिंह भी पूर्वाचल से हैं। नड्डा जी आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।”