देश की रक्षा में शहीद होने वाले जवानों का सरकार और संस्थाओं के द्वारा सम्मान की बात तो आपने खूब सुनी होंगी। सरकार उनके नाम पर किसी सड़क, स्टेडियम या किसी सरकरी भवन का नाम रख देती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो निश्चित तौर पर किसी सैनिक के लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं। तस्वीरों में दिखाई देने वाला ये स्मारक है लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त का। वो नायक जो 20 जुलाई 1997 को जम्मू कश्मीर के नौशेरा में आतंकियों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गया। ताकि उसके देश के लोग आराम से अपने घरों में सो सकें। सेना के इस जांबाज सिपाही को इस बलिदान के लिए मरणोंउपरांत अशोक चक्र से सम्मनित किया गया था। देश की राजधानी में डिफेंस कॉलोनी के लोगों ने मिलकर उनका ये स्मारक बनाया है। गुरुवार को सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने इस स्मारक का उदघाटन किया।