कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। हांगकांग-सिंगापुर के बाद अब भारत में भी संक्रमण के मामलों में उछाल की खबर है। अलग-अलग राज्यों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक यहां कोरोना फिर से एक्टिव हो गया है। तो वहीं बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के डॉ गौतम भंसाली ने कहा कि नया वेरिएंट हानिकारक नहीं है, लोगों को बस सावधानी बरतने की जरूरत है।