कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजकल लंदन में हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में विभिन्न मंचों पर अपना पक्ष रखने के साथ मीडिया से भी बात कर रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रोफेसर श्रुति कपिला के साथ सोमवार रात को हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल मामला ये है कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मंगलवार को 'इंडिया एट 75' नामक कार्यक्रम में राहुल गांधी पहुंचे थे. जहां पर कॉरपस क्रिस्टी कॉलेज में इतिहास की एसोसिएट प्रोफेसर और भारतीय मूल की शिक्षाविद डॉक्टर श्रुति कपिला ने उनसे सवाल जवाब किए थे.