लंबे वक्त से संसद में अटके लोकपाल बिल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि संसद के इस सत्र में लोकपाल की नियुक्ति संभव नहीं है, क्योंकि इस बिल में कई सारे संशोधन होने बाकी हैं।