यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.. हालांकि अभी विधानसभा चुनाव के लिए काफी समय है लेकिन सभी पार्टियों ने अपने-अपने समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं.. इसी क्रम में बसपा प्रमुख मायावती भी एक्शन मोड में नजर आने लगी हैं.. 2027 के चुनाव के मद्देनजर बसपा ने 7 फरवरी को पूरे प्रदेश के नेताओं की समीक्षा बैठक बुलाई.. और बसपा प्रमुख मायावती ने समीक्षा बैठक को संबोधित किया.. इस दौरान मायावती ने पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला.. एसआईआर को लेकर मायावती ने सरकार पर जमकर निशाना साधा.. मायावती ने कहा कि एसआईआर की वजह से पार्टी के काम प्रभावित हुए हैं.. अब उन कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने नफरत पैदा की है.. मुस्लिमों व अल्पसंख्यकों के हालात काफी दयनीय हैं...