सीमा पर तनाव के बीच बीएसएफ के जवानों ने धूमधाम से दीपावली मनाई। जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी के बीच बीएसएफ के जवान इकट्ठा हुए और अपने शहीद साथियों के नाम पर दीये जलाए। जवानों का कहना था कि जिस तरह से पूरा देश उनके साथ खड़ा है, उससे उन्हें ताकत मिलती है और वो पाकिस्तान को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पिछले एक महीने से एलओसी पर तेज हुई गोलीबारी में बीएसएफ के कुछ जवान शहीद हो गए हैं।