पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ते हुए जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में भारी गोलीबारी की है। पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ का जवान जितेंद्र कुमार शहीद हो गए हैं जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीएसएफ के मुताबिक गुरुवार सुबह से ही पाकिस्तान की ओर से आर एस पुरा और अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की जा रही है और बीएसएफ इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।