भारत -पाक सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी जारी है। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में आरएसपुरा में एक बच्चा बाल-बाल बचा। दरअसल पाकिस्तान की ओर से दागा गया एक मोटार्र एक मकान की छत पर आकर गिरा जिसके बाद मकान की छत गिर गई। जिस कमरे की छत पर मोटार्र गिरा उस कमरे में एक बच्चा सो रहा था।