बिहार के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव पार्टी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। सुभाष यादव ने हाल ही में कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिन्हें बीजेपी विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना सकती है।