इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान पहुंचे कांग्रेस नेता और पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर BJP ने हमला किया। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिद्धू और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा के गले मिलने पर नाराजगी जताई, तो वहीं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति मसूद खान के बगल में बैठने का भी विरोध किया।