बेतिया में ट्रेन के दो बोगी और इंजन अचानक डिरेल हो गए। ट्रेन आनंद बिहार से दरभंगा जा रही थी। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यह हादसा बगहा पुलिस जिले के हरिनगर स्टेशन के पास की है। बताया जा रहा है की ट्रेन संख्या 04068 आनंद बिहार से दरभंगा जा रही थी। बुधवार रात करीब 12:03 बजे ट्रेन के दो बोगी और इंजन डिरेल हो गए।