फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: JDU में शामिल होंगे कांग्रेस के जीते हुए सभी 6 विधायक?

Tue, 18 Nov 2025 09:21 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election Result 2025: क्या कांग्रेस मुक्त हो जाएगा बिहार? क्या JDU में जाएंगे कांग्रेस के जीते हुए 6 विधायक? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, भाजपा के एक दिग्गज नेता ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर तीखे आरोप लगाते हुए दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में जा सकते हैं।

भाजपा नेता राधा मोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को मीडिया से संवाद के दौरान कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं और कांग्रेस संगठन उन्हें रोक पाने की स्थिति में नहीं है। अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान में जिस तरह वे ‘विधायक बचाने’ की राजनीति करते थे, अब वही अभ्यास उन्हें बिहार में करना चाहिए।

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को जिस तरह से करारी हार मिली, उसने पार्टी को अंदर से हिला दिया है। बिहार चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें