Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार के लखीसराय में मतदान के बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर आरजेडी समर्थकों ने पथराव और गोबर फेंका। इसके बाद नदियावां में आरजेडी एमएलसी अजय सिंह से उनकी तीखी बहस भी हुई। विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
दरअसल, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय कुमार सिन्हा अजय कुमार सिंह से कहते हैं कि दारू पीकर हंगामा क्यों करते हो?”
इस पर अजय कुमार सिंह भड़क उठते हैं और पलटकर कहते हैं तुम अपने आप को क्या समझते हो? इसके बाद डिप्टी सीएम कहते हैं कि अधिकारी को बुलाओ और इनकी गाड़ी की जांच करवाओ। इस पर अजय कुमार सिंह पलटवार करते हुए कहते हैं तुम्हारी जमानत जब्त हो गई है, 14 नवंबर को तुम्हारा नशा उतार दूंगा।