फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव में नहीं बनी बात! महागठबंधन में लालू करेंगे सीटों का बंटवारा?

Thu, 18 Sep 2025 02:03 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में चंद हफ्ते बाद विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजेगा। इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर तमाम दलों के बीच मंथन हो रहा है। बात चाहे महागठबंधन की हो या NDA, चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले सीटों का आवंटन कड़ी चुनौती है। खबरों के मुताबिक NDA में चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और कुशवाहा की मांग बाधा बन रही है। महागठबंधन में नए सहयोगियों के प्रवेश ने उलझा रखा है।

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का फॉर्मूला हमेशा से अलग रहा है। वह पहले सोनिया गांधी से बात करते रहे हैं। राहुल गांधी से वह बच्चे की तरह डील करते रहे थे। पिछली बार दिल्ली में मटन पार्टी पर बुलाया, तब जाकर सहज बातचीत का दौर शुरू हुआ। पटना में विपक्षी दलों की बैठक में तब लालू प्रसाद ने खुद राहुल गांधी को बुलाया, तभी आए। उस बैठक में उन्हें दूल्हा बनाने की बात तक कहकर माहौल को हल्का करते रहे। लेकिन, जब बात बिहार चुनाव में सीट बंटवारे की आई तो महागठबंधन के अंदर राजद का प्रभाव दिखाने के लिए शेयरिंग के पहले ही सीटों पर राजद प्रत्याशी को भेज दिया। इस बार उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनाव की सुगबुगाहट से पहले ही कमान दे दी।

लेकिन, राजद के अंदर भी अब यह चर्चा गरम है कि वोटर अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव की लगाई गई ताकत का फायदा कांग्रेस ने उठा लिया। यात्रा समाप्ति के समय जिस तरह से कांग्रेस ने प्रभाव दिखाया और महागठबंधन की जगह राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन को सामने खड़ा किया, उससे महागठबंधन और राजद बौना हो गया। ऐसे में अब लालू प्रसाद यादव का फॉर्मूला ही प्रभावी माना जाने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें