Kanhaiya Kumar Exclusive: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हो रहा है। ऐसे में सभी दलों के नेता अपनी बात पहुंचाने और वोटों के लिए लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सभी दलों के नेता अपने-अपने विरोधियों के खिलाफ प्रचार करने में जुटे हुए हैं।
इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता कन्हैया कुमार ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान कन्हैया कुमार ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।