फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बुर्का राजनीति पर भड़के CM Yogi, दिया बड़ा बयान | Bihar News

Fri, 17 Oct 2025 12:17 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार दौरे पर पहुंचे। बिहार की चुनावी 'जंग' में आज बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतर गएचुनाव से पहले उन्होंने बृहस्पतिवार को बिहार में महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस तथा उनके दूसरे सहयोगी दल मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान करने से संबंधित निर्वाचन आयोग के निर्देशों का विरोध कर 'विकास बनाम बुर्के’ की नई शरारत कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरे आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर ‘घुसपैठियों’ के जरिये फर्जी मतदान करवाने की मंशा रखने का आरोप भी लगाया। । सीएम योगी ने दानापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सीएम योगी ने सवाल उठाया क्या फर्जी मतदान पर रोक नहीं लगनी चाहिए?

बता दे  कि पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। वह पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके बाद दानापुर में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के दानापुर विधान सभा क्षेत्र की जनता आस्था का सम्मान करने वाली एनडीए सरकार के साथ है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार का संबंध केवल एक संबंध नहीं है बल्कि एक साझी विरासत है। एक आत्मा का संबंध है, एक संस्कृति का संबंध है और एक संकल्प का भी संबंध है। इतना नहीं उन्होंने यहां तक कहा की यह संबंध उसी प्रकार से अटूट है जैसे भगवान राम और मां जानकी का संबंध अटूट है। इस बीच उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद और कांग्रेस में सिर्फ परिवार कल्याण है। हमारा परिवार आप सब लोग हैं। उत्तर प्रदेश में माफिया तो जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। राजद के सहयोगी सपा वाले वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे। आज उनकी क्या दुर्गति हो रही है? 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें