बिहार में नीतीश शपथ समारोह के बाद से नीतीश सरकार का नया मंत्रिमंडल चर्चाओं में है। वजह बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल में परिवारवाद देखने को मिला। परिवारवादी मंत्रियों की सूची में भाजपा, जदयू, हम (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) और रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के नेता शामिल हैं। 26 में से 10 मंत्री राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। गुरुवार को पटना में हुए नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण मंच पर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरी ओर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे को भी दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। इन दोनों के शपथ लेने के बाद परिवारवाद को लेकर नई बहस छिड़ गई है। नई कैबिनेट में 10 मंत्रियों का राजनीति से संबंध है। किसी को अपने पिता की विरासत मिली तो कोई अपने पति की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते मंत्री पद तक पहुंचा। बता दें कि बिहार चुनाव में एनडीए के चुनकर आए 29 विधायक ऐसे हैं जिनकी पृष्ठभूमि परिवारवाद की राजनीति की ही है। इनमें 11 विधायक भाजपा के और 11 ही विधायक जदयू के भी हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले नेताओं में सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, रमा निषाद, नितिन नबीन, श्रेयसी सिंह और संतोष सुमन जैसे कई नेता शामिल हैं। उपेंद्र कुशवाहा पहले ही राज्यसभा सदस्य हैं और उनकी पत्नी सासाराम से विधायक हैं। अब बेटे दीपक प्रकाश को भी बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बना दिया गया है। जल्द ही एमएलसी बनाया जाएगा। मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन की फिर से मंत्री के रूप में वापसी हुई है।
इस बीच राजद ने बिहार की नई कैबिनेट पर तंज कसा है क्या कुछ बोला है पहले एक नजर देखिए, राजद ने नई कैबिनेट पर निशाना साधते हुए एक्स पर नीतीश कैबिनेट के ऐसे मंत्रियों को सूची जारी की है। जो राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। राजद ने एक्स पर लिखा:
𝟏.मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी!
𝟐.मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक स्व॰ श्रीमती पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री पुत्र सम्राट चौधरी!
𝟒.मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह।
𝟓.मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद।
𝟔.मैं पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी का पुत्र विजय चौधरी।
नीतीश कैबिनेट में बेटे-बेटियों को भी खूब तरजीह दी गई है. कद्दावर नेता महावीर चौधरी के बेटे अशोक चौधरी को जेडीयू कोटे से कैबिनेट में शामिल किया गया है. इसी तरह दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भी कैबिनेट में शामिल की गई हैं. नवीन प्रसाद के बेटे नितिन नवीन को भी बीजेपी कोटे से कैबिनेट में शामिल किया गया है. जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है. पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को भी बीजेपी ने अपने कोटे से कैबिनेट में शामिल कराया है.