फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश सरकार में बीजेपी की मंत्री रमा निषाद सबसे अमीर, जानें कौन कितना पढ़ा लिखा?

Thu, 20 Nov 2025 09:18 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Cabinet Minister 2025: बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ-साथ 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें उपमुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल रहे। भाजपा की तरफ से कुल 14 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा होंगे। इसके बाद दूसरा नंबर जदयू का आता है, जिसमें नीतीश कुमार के साथ कुल नौ मंत्री होंगे। इन मुख्य दलों के अलावा चिराग पासवान की पार्टी से दो मंत्री, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी एक-एक मंत्री पद दिया गया है।

बिहार की नई गठित कैबिनेट में मौजूदा समय में सभी मंत्री पढ़े-लिखे हैं। सबसे कम शैक्षिक योग्यता बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन की है। वे 10वीं पास हैं। इसके अलावा कैबिनेट में सात मंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने 12वीं पास की है। नए मंत्रिमंडल में छह मंत्री ग्रैजुएट हैं। इसके अलावा एक प्रोफेशनल ग्रैजुएट भी हैं। सबसे खास बात यह है कि मंत्रिमंडल में पांच नेता पोस्ट ग्रैजुएट और चार तो डॉक्ट्रेट हैं। सिर्फ एक नेता रालोमो के दीपक प्रकाश ऐसे हैं, जिनके बारे में अधिकतर जानकारियां सार्वजनिक नहीं हैं।

बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में सबसे ज्यादा करोड़पति भाजपा से हैं। आलम यह है कि मौजूदा कैबिनेट के टॉप-5 अमीर मंत्री ही भाजपा से वास्ता रखते हैं। इनमें दोनों डिप्टी सीएम- विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी का नंबर है। भाजपा के 14 में से कुल 12 मंत्री करोड़पति हैं। उधर जदयू के नौ में से आठ मंत्री करोड़पति हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें