भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम में उन्हें आज मंदिर में जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें मंदिर जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आज मना किया जा रहा है। राहुल गांधी को इजाज़त नहीं दिए जाने के बाद अब कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।