फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: 'मैं जिंदा हूं, मगर कब तक...'; आजम खान ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को याद कर बयां किया दर्द

Tue, 07 Oct 2025 09:33 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Azam Khan: जेल से बाहर आने के बाद से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान लगातार अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच, आजम खान ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को याद करते हुए खुद को अपराधी और भू-माफिया तक बता दिया।

आजम खान ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मुझे खुद से नराजगी है। मैं अपराधी हूं जिस पर कई मुकदमे हैं। मैंने किताबे चुराकर विश्वविद्यालय बनाया है मगर अपना घर नहीं बनाया है। मुझ पर डकैती की दफाएं लगी हैं। 1 मुकदमे में 21 साल की सजा और 34 लाख रुपए का जुर्माना लगा है, अभी 113 मुकदमों का फैसला बाकी है।"

आजम खान ने अपने बयान में आगे कहा, मेरी पहचान कद्दावर नेता के रूप में नहीं भू-माफिया के रूप में होती है। प्रदेश में तीन बड़े भू-माफिया हुए। पहला आजम खान, दूसरा अतीक अहमद और तीसरा मुख्तार अंसारी। सपा नेता ने यह भी कहा कि, प्रदेश के दो भू-माफिया मारे गए, मैं जिंदा हूं, मगर कब तक, ये मुझे भी नहीं पता l"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें