प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एप के जरिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष को तेजी से चलाने का सारा श्रेय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ही जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि देश के विकास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण रोल निभी रही हैं। साथ ही उन्होंने देश को एनीमिया मुक्त करने की भी बात कही।