डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को विशेष कोर्ट ने साध्वी से बलात्कार के मामले में दोषी करार दे दिया है। जिसके बाद से ही पंचकुला के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में राम रहीम के समर्थकों ने आगजनी और पथराव किया। इन सबके बीच हम आपको बताते हैं राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अभी तक के सभी विवाद।