फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav on Nepal Protest:अखिलेश के नेपाल जैसे प्रदर्शन वाले बयान पर गरमाई यूपी की राजनीति

Sun, 14 Sep 2025 12:40 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव के बयान पर राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, " मुझे यह देखकर आश्चर्य होता है कि लोग भारत में हिंसा की कामना कर रहे हैं। हमारे देश के सम्मानित नागरिक, हमारे नेता (पीएम मोदी) के नेतृत्व में, अविश्वसनीय रूप से मजबूत हैं। लोग उन लोगों के खिलाफ सतर्क हैं जो अशांति पैदा करने की कोशिश करते हैं.मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं जो हमें चुनौती देते हैं भारत में आपके लिए कोई जगह नहीं है, और पीएम मोदी के नेतृत्व में, हमारे देश में अराजकता फैलाना असंभव है. हमारा देश विकास के मामले में दुनिया का नंबर एक देश बनने के लिए कमर कस रहा है."

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारत में नेपाल (Akhilesh Yadav On Nepal) जैसी स्थिति पैदा होने की बात कही. उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि पड़ोस में जो जनता करती दिख रही है, हो सकता है कि वह यहां भी हो.अखिलेश यादव ने नेपाल के हालात पर पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर वोट चोरी होती रही तो जो हमारे पड़ोसी मुल्कों में हो रहा है, वैसा हमारे यहां भी हो सकता है. दरअसल अखिलेश यादव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे. उनसे सवाल किया गया कि भारत के पड़ोसी देशों, जैसे श्रीलंका, बांग्लादेश और अब नेपाल में जिस तरह आंदोलन हुआ, क्या ऐसी स्थिति भारत में भी आ सकती है? 

इस सवाल के जवाब में उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि कुंदरकी चुनाव में ज़िलाधिकारी और कमिश्नर को निर्देश दिए गए थे. इसी तरह रामपुर में भी चुनाव छीन लिया गया था. मीरापुर और अयोध्या में एक मंत्री का आदमी पकड़ा गया था. चुनाव आयोग को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वोट चोरी कहीं ना हो. इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वोट की डकैती होती है तो आस पास के देशों की तरह जनता सड़क पर दिखाई देगी.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें