तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की तबीयत में सुधार के लिए चेन्नई में दुआओं का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से अपोलो अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा है। 22 सितंबर से ही जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं और पूरे राज्य में जयललिता की पार्टी AIADMK के कार्यकर्ता पूजा पाठ में जुटे हैं।