प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जिहादी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जैश ए मोहम्मद भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है। इस आतंकी संगठन का चीफ मसूद अजहर पिछले साल जनवरी में हुए पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद से प्रॉटेक्टिव कस्टडी में है।