उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अल्पसंख्यक पर दिए बयान के बाद नव निवार्चित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि दुर्भाग्य से इस वक्त राजनीति में 3 C यानि कैश, कास्ट और कम्युनिटी का ट्रेंड चल रहा है, जबकि राजनीति में 4 C चरित्र, क्षमता, दक्षता और आचरण की वापसी होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा दुनिया में 'भारत धर्मनिरपेक्षता का सबसे अच्छा मॉडल है। अलग भाषा और अलग वेश पर भी अपना एक देश है। वेंकैया नायडू ने कहा- विविधता में ही एकता भारत की मुख्य विशेषता है।