बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी बिहार के 17 दलों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने उनके बिहार चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है. बिहार से संबंधित जिन 17 राजनीतिक पार्टियों पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है इनमें पटना का भारतीय बैकवार्ड पार्टी, भारतीय सुराज दल, भारतीय युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक), बक्सर की भारतीय जनतंत्र सनातन दल, सारण की बिहार जनता पार्टी, गया की देसी किसान पार्टी, भभुआ (कैमूर) की गांधी प्रकाश पार्टी, बक्सर की हिमाद्री जनरक्षक समाजवादी विकास पार्टी (जनसेवक), पटना की क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, क्रांतिकारी विकास दल, लोक आवाज दल, लोकतांत्रिक समता दल, भगवानपुर (वैशाली) की नेशनल जनता पार्टी (इंडियन), पटना की राष्ट्रवादी जन कांग्रेस, राष्ट्रीय सर्वोदय पार्टी, सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी और जमुई की व्यावसायी किसान अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं.