फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चट्टान गिरने से दो घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग, ट्रैफिक जाम लगने के कारण लगी वाहनों की लाइनें

अंकेश डोगरा Updated Mon, 19 Aug 2024 05:11 PM IST

मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी के समीप सोमवार सुबह भारी चट्टान गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। लगभग दो घंटे तक सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। दोनों और वाहनों की लंबी लाइने लग गई। सड़क बहाल होने के बाद पुलिस को यातायात सुचारु करने मे खूब पसीना बहाना पड़ा। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे धुंधी के समीप एक बड़ी भारी भरकंप चट्टान पहाड़ी से गिरकर सड़क पर आ गई। जिससे अटल टनल होकर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। मनाली से लाहौल और लाहौल से मनाली की और आ रहे पर्यटको व आम यात्रियों को करीब दो घंटे तक फंसे रहना पड़ा। सीमा सड़क संगठन ने मशीनरी के माध्यम से चट्टान को तोड़कर यातायात बहाल किया। लगभग दो घंटे बाद यातायात बहाल होने के बाद जाम लग गया। जिसे बहाल करने मे पुलिस को काफ़ी मशक्क्त करनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों ने रोहतांग दर्रा होकर सफर किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि यातायात बहाल हो गया है। कुछ देर जाम लग गया था। यातायात अब सुचारु कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें