रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू बाथड़ी में भारी बारिश के कारण चेकडैम टूट गए, जिससे नीचे के बेला बाथड़ी क्षेत्र में कुछ उद्योगों और एक पेट्रोल पंप को भारी नुकसान हुआ। उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों ने चेकडैम टूटने का दोष खनन माफिया पर लगाया है। स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों ने मिलकर एक संघर्ष समिति का गठन किया है, जो आगामी रणनीति पर चर्चा करेगी। समिति ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि खनन माफिया द्वारा बनाये गए चेकडैम को ठीक किया जाए और पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित की जाए। पेट्रोल पंप मालिक पवन ठाकुर, प्रीतका ऑटो इंडस्ट्री से योगेश शर्मा, मार्क जॉन इंडस्ट्री के प्रधान सुरेश शर्मा, नरेश ठाकुर, अनूप राणा, अजीब राणा, जिला परिषद सदस्य कमल सैनी, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस मुद्दे पर एकजुट हुए हैं।