अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन देता आईटीबीपी जवान व अन्य किसान। स्रोत जिला प्रशासन
- फोटो : प्लेटफार्म नंबर तीन पर जोधपुर हावड़ा ट्रेन आने के बाद चढ़ते यात्री।
ऊना। ग्राम पंचायत बहडाला के आईटीबीपी जवान गुरवचन सिंह शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और रास्ते की समस्या की शिकायत की। उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से रास्ते की समस्या का सामना कर रहे हैं। कई साल पहले उन्होंने मकान बनाया था। स्कूल के मैदान से होकर ही वह अपने घर और अन्य लोग अपने खेतों तक जाते थे।
गुरवचन ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन उनके पुश्तैनी मकान का रास्ता बंद करवा रहा है। उन्होंने पिछले महीने उपायुक्त ऊना को इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमें उन्होंने अपनी सेवा का उल्लेख भी किया। उनका कहना था कि हिमाचल सरकार विधानसभा में कह रही है कि किसी भी व्यक्ति के निजी या सरकारी भूमि पर बने रास्तों को बंद नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार के दावों के विपरीत उनके रास्ते को स्कूल प्रशासन की ओर से बंद किया जा रहा है। आईटीबीपी जवान गुरवचन ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक उनकी समस्या का स्थायी हल नहीं होता तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी को जमीन का रिकॉर्ड तलब करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जहां से तीन मीटर रास्ते की मांग की जा रही है, वह जमीन शिक्षा विभाग के नाम पर है। प्रशासन शीघ्र ही समस्या का समाधान करेगा। संवाद