फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्रीष्मकालीन वार्षिक परीक्षाओं के लिए 31 दिसंबर तक करें प्रश्नपत्रों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के लिए पेपर की डेडलाइन तय
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों को प्रश्नपत्रों की डिमांड को ऑनलाइन पोर्टल से प्रेषित करना होगा अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ग्रीष्मकालीन वार्षिक परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने प्रश्नपत्रों की मांग स्कूलों से की है। शिक्षा विभाग ने तीसरी, पांचवीं और आठवीं की ग्रीष्मकालीन वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों की मांग के बारे में शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए 31 दिसंबर 2024 तक बिना लेट फीस के पेपर के लिए डिमांड करने की डेडलाइन तय कर दी है। उसके बाद पहली जनवरी 2025 से लेकर 15 जनवरी 2025 तक लेट फीस 50 रुपये सहित अतिरिक्त राशि चुकता करनी होगी। इसके बाद 31 जनवरी 2025 तक और अतिरिक्त 100 रुपये की फीस पेपरों के शुल्क के रूप में चुकता करनी होगी। सरकारी स्कूलों को भी वार्षिक परीक्षा के लिए बिना शुल्क के प्रश्नपत्रों की डिमांड को www.hpbose.org के ऑनलाइन पोर्टल से प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। समय पर मांग प्रेषित न करने पर प्रश्नपत्रों की अनुपलब्धता के लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और उपनिदेशक स्वयं उत्तरदायी होंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक की ओर से जारी निर्देशों के तहत सभी उपनिदेशक को समय रहते प्रश्नपत्रों की डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि ग्रीष्मकालीन वार्षिक परीक्षा के आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत पेश न आ सके। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने बताया कि संबंधित स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया है और सभी स्कूलों से आग्रह किया है कि तय समय अनुसार प्रश्न पत्रों की डिमांड के बारे में विभाग को अवगत करवा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें