फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

solan: भारतीय प्राणी सर्वेक्षण विभाग 110 वर्ष पूरे होने पर हुआ 110 घंटे की हैकाथॉन का आयोजन

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण विभाग (जेडएसआई) के 110 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ट्रांस हिमालय की जैव विविधता संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन 110 घंटे की हैकाथॉन का आयोजन किया गया। जेडएसआई क्षेत्रीय केंद्र सोलन की ओर से बड़ोग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि शूलिनी विवि के प्रोफेसर व निदेशक योजना डॉ. जेएम जुल्का ने किया। जेडएसआई सोलन की प्रभारी डॉ. अवतार कौर सिद्धू ने अपने संबोधन में सभी का आभार जताया। हैकाथॉन में 14 टीमों ने भाग लिया, इनमें से प्रत्येक में अधिकतम तीन सदस्य थे। इन टीमों में लद्दाख, कारगिल, राजौरी, दिल्ली, कोलकाता, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे व्यापक भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व था। इन टीमों ने ट्रांस हिमालय पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें