पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर सोलन युवा कांग्रेस ने नशे के खिलाफ दौड़ का आयोजन किया। पुराने विश्राम गृह से आयोजित इस दौड़ में लगभग 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और यह दौड़ पूरे माल रोड सोलन से पुराने डीसी ऑफिस होते हुए वापस विश्राम गृह सोलन तक पहुंची। इस अवसर पर यूकां जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे आज भी लाखों लोगों के दिलों में जीवित हैं और हम उनके दिखाए रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। दौड़ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल की ओर अग्रसर होने का संदेश देने का कार्य किया गया।