सोलन के आयुर्वेदिक अस्पताल के होम्योपैथिक औषधालय में वीरवार को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया। इस दिन होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमेन के कार्यों को याद किया गया व इस दौरान लोगो को होम्योपैथी की विशेषताओं के बारे जानकारी दी गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि आज विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। डॉ. हैनिमैन ने होम्योपैथी के क्षेत्र में 1796 में एक नई क्रांति लाई थी । उन्होंने होम्योपैथी का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में होम्योपैथी औषधालय बेहतरीन कार्य कर रहा है। विगत वर्ष में एक हजार से अधिक एलर्जी के मरीजों का सफल इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य पद्धतियों में जो इलाज में कमी रह जाती है उसे होम्योपैथी पूरा करती है।