फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: विवेक डोभाल बोले- बघाट बैंक में बिठाए सरकार एसआईटी की जांच

बघाट बैंक मामले को लेकर अब विवेकानंद वेलफेयर सोसाइटी ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सोलन में पत्रकारवार्ता कर सोसायटी के पदाधिकारी विवेक डोभाल ने कहा कि बघाट बैंक में कूप्रबंधन का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का मामला है। कहा कि आगामी 8 दिसंबर को वह सोलन के विश्राम गृह में एक जनरल हाउस करेंगे। इसमें शेयर होल्डरों को भी बुलाया जाएगा। इसमें सरकार से मांग उठाई जाएगी कि मामले में एसआईटी की जांच बिठाई जाए और साथ ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो वह सीएम, सांसदों समेत मंत्रियों को ज्ञापन देंगे और फिर भी बात नहीं बनी तो वह हाईकोर्ट जाएंगे और सड़कों पर भी अपना रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सोसायटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें