फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्वयं सेवकों को दी समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र निर्माण की जानकारी

सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नए स्वयंसेवकों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए सदस्यों का स्वागत करना और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करना था। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की माई भारत पहल के जिला विशेषज्ञ कनिष्क शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एनएसएस इकाई सोलन के पूर्व अध्यक्ष प्रज्ज्वल शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। दोनों ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उनके प्रेरक विचारों ने नए स्वयंसेवकों में उत्साह भरा। महाविद्यालय के प्राचार्य ने नए पंजीकृत स्वयंसेवकों को एनएसएस परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों से एनएसएस की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। प्राचार्य ने उन्हें जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया। एनएसएस लड़कों की इकाई के कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम सिंह सोनी और त्रिवेणी शर्मा ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें