कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर वाकनाघाट में टैंकर और टिपर की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक व अन्य को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। वाकनाघाट में इस पैच पर दोनों ओर से आवाजाही हो रही है। इस कारण सुबह ही आमने-सामने टक्कर हो गई।