सोलन शहर के मालरोड पर शनिवार को विभिन्न संस्थानों और स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पोस्टर, बैनर तले भारत ममता की जय के नारे के साथ यह रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सेना के जवानों के साथ एनसीसी के कैडेट्स भी मौजूद रहे।