फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Weather Update: सोलन में फिर शुरू हुई बारिश, रातभर 5-6 घंटे बरसे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मंगलवार सुबह एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से जिले के अधिकांश हिस्सों में धुंध छाई रही और हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते प्रशासन भी सतर्क है। बीती रात भी जिले में करीब पांच से छह घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है और कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और इसके बाद बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया। फिलहाल जिले में बारिश से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि यदि दिनभर बारिश का दौर जारी रहता है तो संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और कुछ संपर्क मार्गों के बंद होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें