विश्व हिंदू परिषद नालागढ़ की बैठक। जिला अध्यक्ष अरविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गईं । इसमें परिषद के प्रदेश महामंत्री तुषार डोगरा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 2 अप्रैल को विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के प्रस्तावित नालागढ़ कार्यक्रम पर चर्चा की गई । बैठक में परिषद के प्रदेश न्यासी चंद्रशेखर अवस्थी, विभाग मंत्री राजेश शर्मा, प्रेम शर्मा, बलविंद्र बिंदु सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।