जिलेभर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। जहां सोमवार को दिन में तेज धूप व गर्मी थी, वहीं मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं हल्की बारिश भी हो रही है। इससे अचानक ठंड बढ़ गई है। इससे पहले सुबह के समय तेज तूफान भी आया था। पूरे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है और दिन तक बारिश तेज होने के आसार लग रहे हैं। हालांकि बारिश से जहां मैदानी क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ गई है वहां पर गेहूं की थ्रेशिंग चल रही है, वहीं उपरी क्षेत्रों के किसान खुश हैं, क्योंकि इन दिनों टमाटर की फसल बोई गई है जिसमें पानी लगाना जरूरी होता है।