देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन सोलन की ओर से उपयुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और आरटीओ कविता ठाकुर को अपनी मांगों और टैक्सी ऑपरेटरों को आ रही समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा।इसमें यूनियन के प्रधान अशोक चौहान और महासचिव कमल कुमार समेत अन्य टैक्सी ऑपरेटर द्वारा उपायुक्त से मांग की गई की रैपिडो,ओला और उबर एप पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। ऑपरेटर ने कहा कि रैपिडो, ओला और उबर में बिना टैक्स दिए प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो की गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि वह सरकार को टैक्स भी जमा करवाते हैं ,बावजूद इसके उन्हें काम मिलने में दिक्कत परेशानी हो रही है उनकी गाड़ियां कई-कई दिनों तक खड़ी रहती है और उन्हें अपने घर परिवार का घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि जल्द से जल्द निजी गाड़ियों का कमर्शियल उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाए।