रविवार को हिमाचल अमेच्योर किक बॉक्सिंग संघ द्वारा नालागढ़ में राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग का आयोजन राजकीय महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इनर व्हील क्लब नालागढ़ की अध्यक्षा एवं कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य पंकज वशिष्ठ शामिल हुई। इसमें कुल टीमें भागे रही है। यहां से विजेता टीमें क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित होने वालीं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर हिमाचल अमेच्योर किक बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय यादव, रेणु शर्मा, लक्की भारद्वाज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।