फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: किक बॉक्सिंग में नेशनल के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

जिला सोलन के नालागढ़ में वाॅको किक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से लड़कियों के लिए राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्टार गोजू-रियू कराटे फेडरेशन की ओर से 15 लड़कियों भाग लिया। फेडरेशन के चीफ कोच शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि अपने अपने आयु व भार वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अनन्या चंदेल, मरुषिका अत्री, अर्किशा सूद, स्नेहा सकलानी, इप्शिता ठाकुर, हिमानी चौहान, कोमल ठाकुर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए। जबकि रिधिमा शर्मा, एलीश शर्मा वा शमिता ने रजत पदक व गरिमा, हिमाक्षी वर्मा, दिव्या, प्रियंका और जीनियस चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि अनन्या चंदेल, मरुषिका अत्री, अर्किशा सूद, स्नेहा सकलानी, हिमानी, इप्शिता ठाकुर का चयन जम्मू कश्मीर में होने वाली नेशनल किक बॉक्सिंग के लिए हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें