फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सेना के जवानों को ड्यूटी पर निशुल्क पहुंचाएगी शूलिनी टैक्सी यूनियन

भारत पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच जो भी सैनिक छुट्टी आए थे। उन्हें सोलन टैक्सी यूनियन निशुल्क उनके ड्यूटी स्थल तक पहुंचाएगी। शूलिनी टैक्सी यूनियन ने यह निर्णय लिया है कि देश के रक्षकों को अब ट्रेन व बस में धक्के खाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि त्वरित रिजर्वेशन भी नहीं होता इसलिए टैक्सी यूनियन इस तनातनी के बीच सेना के जवानों को निशुल्क उनके स्थल पर पहुंचाएगी। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि इसके लिए सैनिक उनसे संपर्क कर सकते हैं। शूलिनी टैक्सी उनकी सेवा में दिन रात है। यूनियन के प्रधान कमल कुमार ने बताया कि सैनिकों को उनके ड्यूटी स्थल पर टैक्सी यूनियन निशुल्क पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि भारत पाक द्वंद्व के बीच सैनिक सबकी रक्षा कर रहे हैं तो यह टैक्सी यूनियन उन्हें ये सुविधा दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें