फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, ओवरस्पीडिंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन करवाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही दुर्घटनाओं को कम करने और आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें